

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन की 19 दिन पुरानी सरकार का विस्तार करते हुए इसमें छह कैबिनेट स्तर और चार राज्य स्तर के मंत्रियों को शामिल किया है। इस विस्तार के बाद खट्टर समेत कैबिनेट में 12 मंत्री हो गए हैं। खट्टर सरकार ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। नीचे दी गई लिस्ट में देखिए किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया गया है...
अनिल विज | गृह, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकि शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकि |
कंवर पाल गुर्जर | शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य |
मूल चंद्र शर्मा | परिवहन, खनन, कौशल विकास, कला एवं संस्कृति |
रणजीत सिंह | ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल |
जेपी दलाल | कृषि एवं किसान विकास, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, कानून एवं न्याय |
बनवारी लाल | सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण |
ओमप्रकाश यादव (स्वतंत्र प्रभार) | समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण |
श्रीमति कमलेश ढांडा | महिला और बाल विकास, अभिलेखागार |
अनूप धानक | पुरातत्व और संग्रहालय(स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं रोजगार |
संदीप सिंह | खेल एवं युवा मामले, प्रकाशन एवं मुद्रण |
आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर खट्टर के अलावा उप मुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र तोमर, भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा से शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा कोटे से पांच और तीन राज्य मंत्री बनाये गये हैं। वहीं एक निर्दलीय विधायक को कैबिनेट तथा जजपा कोटे से एक राज्य मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्रियों के रूप में भाजपा के अम्बाला कैंट से विधायक अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर(जगाधरी), मूलचंद शर्मा(बल्लभगढ़), जयप्रकाश दलाल(लोहारू) और डा. बनवारी लाल(बावल) तथा रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने शपथ ग्रहण की। वहीं राज्य मंत्री के रूप में भाजपा के ओम प्रकाश यादव(नारनौल), कमलेश ढांडा(कलायत) और हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान संदीप सिंह(पेहवा) तथा जजपा के उकलाना से विधायक अनूप धानक ने शपथ ग्रहण की।