

अमृतसर/दीपक मेहरा
शिव सेना राष्ट्रीय भगवा संगठन के राष्ट्रीय प्रधान पंकज देवेसर के दिशा-निर्देश पर जिला प्रधान सूरज बहल की अध्यक्षता मे कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को कैंडल मार्च करके श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें विशेष रूप से पंजाब के युवा प्रधान हरीश कुमार, पंजाब यूथ प्रभारी अभिषेक जोशी पहुंचे। इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज देवेसर ने कहा कि यह हिंदू समुदाय को टार्गेट करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि राहुल भट्ट को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वो एक कश्मीरी पंडित थे। जम्मू-कश्मीर में जो टार्गेट किलिंग की जा रही है, उस पर केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चहिए और कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा सेना हमेशा कश्मीरी पंडितों के साथ है। इस मौके पर प्रवक्ता जतिंदर करण, लीगल एडवाइजर परवीन टंडन, उप चेयरमैन रवि कुमार, पंजाब संगठन मंत्री तरुण सेठ, उप संगठन मंत्री चेतन शर्मा, पंजाब युवा प्रधान मणेश शर्मा, पंजाब स्लाहकार पंकज कश्यप, पंजाब उप प्रधान मुकेश शर्मा, पंजाब उप सैके्रटरी रजत कश्यप, जिला प्रधान गऊ सेवा दल अनिल कुमार दारा, जिला उप प्रधान अभिषेक कालिया, स्लाहकर अतुल शर्मा, जिला सेक्ट्री प्रभाकर, उप जनरल सैके्रटरी दीपक कुमार, पंजाब उप सैके्रटरी गगन मस्त, आदेश विश्व आदि उपस्थित थे।