

शिकागो (उत्तम हिन्दू न्यूज): सर्दियों के मौसम में अक्सर पानी, झील, नदी, झरने जम जाते हैं। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि जो पैंट (Jeans) हम पहनते हैं वो भी जम गई। ये कोई मजाक नहीं है और बिल्कुल सच है। जानकारी के अनुसार ऐसा अमेरिका के शिकागो में हुआ है, जहां पैंट ही बर्फ में जम गई। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वहीं लोगों को ये तस्वीरें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है लेकिन अमेरिका के शिकागो में ऐसा हुआ है जहां लोगों की पैंट भी सर्दी का शिकार हो गई है। सड़क पर पैंट जम कर इस तरह दिख रही हैं जैसे कि उसे कोई पहनकर खड़ा है। Adam Selzer नाम के ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को साझा किया है।
Polar vortex fun: pants with nobody inside them! Soak a pair, put outside. In about 20 minutes you can form them to shape, and in another 20 they’re solid. pic.twitter.com/RVAHjJpFtA
— Adam Selzer | אדם (@adamselzer) February 6, 2021
तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारी बर्फबारी में कैसे पैंट भी जम गई है। जिसके बाद उन्हें सड़कों पर खड़ा कर दिया गया है। इसके पीछे ट्विटर यूजर्स ने भारी बर्फबारी और सर्दी को जिम्मेदार बताया है। ये खाली पैंट हैं। उन्होंने तस्वीरों को लेकर ट्विटर पर लिखा, उनके अंदर कोई नहीं है! एक जोड़ी भिगोएं, बाहर रखें, लगभग 20 मिनट में आप उन्हें जैसा चाहें आकार देकर बना सकते हैं क्योंकि 20 मिनट में वो ठोस में बदल जाते हैं।