
मुंबई(उत्तम हिन्दू न्यूज): बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं। मिली ताजा अपडेट के मुताबिक अहाना देओल ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि अहाना ने गुरुवार को हिंदुजा हॉस्पिटल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। अहाना एंड फैमिली ने दोनों बेटियों का नाम अस्त्रिया और आदिया रखा है।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने हेमा-धर्मेंद्र के नाना-नानी बनने की जानकारी दी है। बता दें कि अहाना दूसरी बार मां बनी हैं, इससे पहले उन्होंने 2015 में बेटे दारेन को जन्म दिया था। अहाना की 2 फरवरी 2014 को वैभव वोहरा से शादी हुई थी। अभी तक हेमा मालिनी ने नानी बनने को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है।
अहाना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। अहाना सोशल मीडिया पर अपनी मां हेमा मालिनी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे और नानी हेमा मालिनी की फोटो शेयर की थी।