

श्री आनंदपुर साहिब। गोपाल शर्मा ः केंद्र सरकार की तरफ के पास किए कृषि कानूनों के विरोध में यहां दिल्ली के बॉर्डरो पर किसान डटे हुए हैं वहीं श्री आनंदपुर साहिब में इलाका निवासियों की तरफ से आरंभ की गई भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। इसभूख हड़ताल में परमजीत सिंह ,सरवन सिंह, भूपेंद्र सिंह सैकटरी , सोहन सिंह ,सतविंदर सिंह आदि शामिल हुए।इस मौके संबोधन करते हुए पूर्व हैड ग्रंथी सुखविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह बराड़ आदि ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है उसे परेशान नहीं करना चाहिए। अगर किसान को यह कानून पसंद नहीं है तो केंद्र सरकार को बिना देरी किए इन कानूनों को वापस करना चाहिए हैं,
इस अवसर पर भाई सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह भूख हड़ताल सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सहायता से की जा रही है। इस मौके तख्त साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी सुखविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह बराड़, प्रेम सिंह, जसविंदर सिंह, भाई अजीत सिंह, कथा वाचक भाई गुरप्रीत सिंह, भाई सुखविंदर सिंह खालसा, हरपाल सिंह गिल, बाबा सतनाम सिंह खडूर साहिब वाले, इंद्रपाल सिंह, जरनैल सिंह भसीन भाई मंजीत सिंह जगतार सिंह टेलर नंदलाल , हरपाल सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह, बाबा जीत सिंह, हरविंदर सिंह,जसविंदर सिंह जस्सी, बाबा मेजर सिंह ,बलदेव सिंह ,महेंद्र सिंह भसीन ,पाल सिंह ,सरप्रीत सिंह , रविंदर सिंह सैनी, भाई गुरदयाल सिंह, गुरचरन सिंह चीमा समेत भारी तदाद में लोग उपस्थित थे।