नीलोखेड़ी (मुलख आहुजा): कांग्रेस के एसटी एससी के राष्ट्रीय संगठन सचिव जसवन्त सिंह के नेतृत्व में पेहवा मे होने वाली छठे चरण की जनक्रांति रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली के लिए 60 वाहनों के साथ कूच किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जसवन्त सिंह ने कहा कि पेहवा में होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के नेतृत्व में जनक्रांति रैली एक नया इतिहास रचेगी और रैली हरियाणा में मील का पत्थर साबित होगी। एसटी एससी के राष्ट्रीय संगठन सचिव जसवन्त सिंह ने कहा कि रैली में वर्तमान सरकार जन विरोधी नीतियों का खुलासा किया जाए।
लोगों को चुनावों के दौरान वायदे करके सत्ता को हासिल किया था लेकिन लोग अब अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जितने भी वायदे लोगों से किए थे, उसमें एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने रविवार को नीलोखेड़ी से सैकड़ों की सख्या में कार्यकर्ता को पेहवा की और कूच किया। इस अवसर पर संजीव कौशल, एच एल मिगलानी, मेजर सिंह समाना बाहू, हरजिन्द्र सिंह, राजकुमार, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, रिन्कू खुराना तरावडी, गुरजीत सिंह, सतीश सचदेवा, पप्पू नीलोखेडी, सतिन्द्र सिंह, जुगिन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भिण्डर, बब्बू भी मौजूद थे।