

गुरदासपुर (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह जानकारी अर्धसैनिक बल ने शुक्रवार को दी। आशंका है कि उसके साथ कुछ और भी घुसपैठिए थे लेकिन वे फायरिंग की आवाज सुनकर लौट गए। गुरुवार देर रात एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में कंटीले तार तक पहुंच गया था। जैसे ही बीएसएफ के गश्त कर रहे जवानों ने आहट सुनी तो उन्होंने ललकार लगाई और फायरिंग कर दी। पाकिस्तान घुसपैठिए ने पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने से वह ढेर हो गया।
इस संबंधित जानकारी देते हुए बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्विटर कर कहा, "बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार रात 8.30️ बजे भारतीय क्षेत्र के अंदर कांटेदार बाड़ के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखी। खतरे को देखते हुए सैनिकों ने गोलियां चला दीं और घुसपैठिए को गोली मार कर ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है, क्योंकि उ️सके पास से पहचान उ️जागर करने के लिए कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है।
14 Jan 2021#Gurdaspur
— BSF PUNJAB FRONTIER (@BSF_Punjab) January 15, 2021
KILLING OF PAK INTRUDER
Alert Seema Praharies of BOP Kotrazda & Wadhaicheema, 73 Bn #BSF detected suspicious movement of Pak intruder ahead of fence inside Indian territory. Sensing imminent threat, BSF troops fired & shot dead 1 Pak intruder.#AjeyaPrahari pic.twitter.com/MKYwUre1aw
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर ने घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया था। जब एक घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर तक पहुंच गया तब दूसरे घुसपैठिए भेजे गए थे, लेकिन बीएसएफ की तरफ से चलाई गोली की आवाल सुनकर वह भाग गए। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार की रात पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू किया था। वह भारत की सीमा में लगभग 90 मीटर भीतर आ चुका था। फिरोजपुर के गुरुहरसहाए से सटी सरहद पर बनी बीएसएफ की बीओपी शम्सके के नजदीक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया गया।