
पणजी (उत्तम हिन्दू न्यूज): पांच-छह दिन पहले गोवा के समंदर के किनारे छुट्टियां बिताने गए लोग अचानक शिकार बनने लगे। जानकारी के अनुसार दो दिनों में करीब 90 लोगों को एक समुद्री जीव ने डंक मारा। जिनका इलाज किया जा रहा है। इस जहरीली मछलियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही थीं। जिस समुद्री जीव से लोग परेशान हुए वो है जेलीफिश (Jellyfish)।
सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एकः जेलीफिश सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक होती हैं, लेकिन इनमें से एक प्रजाति बेहद खतरनाक है। ये चौकोर डिब्बे जैसे दिखते हैं। इन्हें बॉक्स जेलीफिश कहते हैं। इनके टेंटिकल्स यानी सूंड में जहरीले डार्ट होते हैं। ये इतने खतरनाक है कि ये डार्ट एक वयस्क इंसान को चंद मिनट में मार सकते हैं। या फिर दिल का दौरा दिला सकते हैं।
जेलीफिश के नाम में जरूर फिश लगा है लेकिन ये मछली नहीं होती। मछलियों के शरीर में हड्डियां होती हैं। वो पानी में रहने के लिए गिल्स का उपयोग करती हैं। जबकि, जेलीफिश बिना हड्डियों की जीव हैं।
साल 1991 में 2000 से ज्यादा जेलीफिश को अंतरिक्ष में भेजा गया था। वहां इन 2000 से ज्यादा जेलीफिश ने अंतरिक्ष में 60 हजार से ज्यादा जेलीफिश पैदा किए, लेकिन जब इन सभी जेलीफिश को धरती पर लाया गया तो अंतरिक्ष में पैदा हुई जेलीफिश धरती पर सही से काम नहीं कर पा रही थीं।